अंबेडकर नगर: एडीएम ने धान क्रय केंद्र बरियावन का किया औचक निरीक्षण
एडीएम ने धान क्रय केंद्र बरियावन का किया औचक निरीक्षण
किसान मित्र ऐप के माध्यम से कृषकों के बैंक अकाउंट व आधार सीडिंग की जांच दिए जाने का दिया निर्देश
गिरजा शंकर गुप्ता ब्यूरों
अंबेडकर नगर। अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार कनौजिया द्वारा साधन सहकारी धान क्रय केंद्र बरियावन का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान मौके पर रामधनी क्रय केंद्र प्रभारी उपस्थित रहे। कल तक कुल 05 किसानों से 142 क्विटल धान की खरीद की जा चुकी हैं। मौके पर राजमन वर्मा निवासी बरियावन का धान तौल की जा रही थी। एक ट्राली खड़ी पाई गई। क्रय किया गया धान खुले परिसर में रखा पाया गया। अपर जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि तत्काल धान को राइस मिल में भेजा जाए एवं गोदाम में रखने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बोरे पर्याप्त मात्रा में पाई गई। कांटे तथा नमी मापक यंत्र ठीक अवस्था में पाया गया।अपर जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि कृषकों का धान क्रय करने में कोई लापरवाही न बरती जाए। किसान मित्र ऐप के माध्यम से कृषक के बैंक अकाउंट के आधार सीडिंग की जांच अवश्य कर ली जाए एवं यदि आधार सीडिंग एवं एनपीसीआई पर मैप नहीं है तो कृषक को अवगत कराते हुए आधार सीडिंग सुनिश्चित की जाए। किसानों से संपर्क करते हुए धान क्रय में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
ALL Credit of this post going to https://www.hindisamvad.com
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...