सीएम के आदेश के बाद भी गांवो को जोड़ने वाली सड़कों के नही आए अच्छे दिन

उतरौला(बलरामपुर) सरकार द्वारा 30नवम्बर तक सभी सड़कों की मरम्मत पूर्ण करने का दिशा निर्देश मातहतों को देने के बाद भी राजमार्गों से गांवों को जोड़ने वाली तमाम सड़कों की हालत जस का तस बनी हुई है।
हालाकि राजमार्गों में उतरौला से बलरामपुर,डुमरियागंज व प्रयागराज को जाने वाले सड़क के लगभग 80प्रतिशत गड्ढों को भरकर मरम्मत कार्य किया जा चुका है 
किन्तु इन राजमार्गों से गांव को जोड़ने वाली सड़क अब भी बदहाल हैं।चाहे वह डुमरियागंज मार्ग से महुवाधनी को जाने वाली मार्ग हो या बौड़िहार को जाने वाली मार्ग इसी तरह मनकापुर मार्ग से महुवामाधो,बदलपुर से मानापार बहेरिया,डुमरियागंज मार्ग से गैड़ास बुजुर्ग,पेहर से हुसेनाबाद  को जाने वाली अत्यंत जर्जर हो चुकी है सड़क पर जगह जगह बड़े बड़े गड़ढों में तब्दील हो चुके हैं पेंटिंग उखड़ चुकी है। 
जिससे आवागमन में लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है।




असगर अली
उतरौला 

 ALL Credit of this post going to https://www.hindisamvad.com

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online