औरैया :- संदिग्ध अवस्था में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव।

औरैया // थाना अछल्दा क्षेत्र के तेहराजपुर में बुधवार दोपहर विवाहिता का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला मायके पक्ष के लोगों ने बेटी के ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार और सीओ ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है तेहराजपुर निवासी राजुकमार ने बताया कि उसके बेटे वीरू की शादी पांच दिसंबर 2021 को कानपुर देहात के देवराहट थाना क्षेत्र बमरौली निवासी कैलाश बाबू की बेटी संध्या (22) के साथ हुई थी बेटा दिल्ली की एक कंपनी में डिलीविरी ब्वाय का काम करता है। करीब एक महीने पहले धान की कटाई के लिए वह बहू के साथ घर आया था बुधवार को वह बेटे के साथ खेतों पर गेहूं की बुआई करवाने गया था दोपहर को सास मनोरमा देवी बहू को बुलाने पहली मंजिल पर पहुंची तो कमरा बंद मिला काफी आवाज देने पर जब बहू ने कोई जवाब नहीं दिया तो जाली से झांकने पर शव फंदे पर लटका मिला ससुर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोलकर शव को फंदे से उतारा क्षेत्राधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह की मौजूदगी में फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जांच के दौरान टीम ने शव के पास से एक मोबाइल भी बरामद किया है मृतका के पिता कैलाश बाबू ने आरोप लगाया कि ससुरालीजन बेटी को प्रताड़ित करते रहते थे और मायके में फोन भी नहीं करने देते थे।


 ALL Credit of this post going to https://www.hindisamvad.com

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online