लगातार विशेष निरीक्षण अभियान के बावजूद अभी भी 14315 विद्यालय नहीं हो सके निरीक्षित
लखनऊ। परिषदीय स्कूलों की शैक्षिक गतिविधियों के आकलन के विशेष निरीक्षण अभियान में 14315 विद्यालय छूट गए हैं। ये सभी स्कूल दूरस्थ ब्लॉकों में स्थित हैं। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने इन स्कूलों के निरीक्षण के लिए विशेष अभियान दिसंबर में भी जारी रखने के निर्देश दिए हैं।
विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक नवंबर में लापरवाही पर 140 शिक्षकों को निलंबित, 4968 का वेतन रोकने और 1998 से स्पष्टीकरण मांगा गया है। महानिदेशक ने जुलाई से अक्तूबर के बीच निरीक्षण अभियान के प्रकरणों का निस्तारण अब तक न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने 15 दिसंबर तक हरहाल में प्रकरणों के निस्तारण के निर्देश दिए हैं।
ALL Credit of this post going to https://www.primarykamaster.co

Comments
Post a Comment
Ask me anything here...