औरैया :- गृहक्लेश से तंग आकर महिला ने नहर में लगाई छलांग।
औरैया // आए दिन परिजनों की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने शुक्रवार शाम को आत्महत्या का प्रयास करते हुए नहर में छलांग लगा दी पास मौजूद चरवाहे ने नहर में कूदकर महिला की जान बचा ली सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के अमावता निवासी पवन कुमार दोहरे की पहली पत्नी की मौत के बाद उसने चार साल पहले बिहार की रहने वाली प्रतिभा देवी से शादी की थी प्रतिभा ने पुलिस को बताया कि पति के मजदूरी पर जाने के बाद सास, देवरानी व उसका सौतेला बेटा उसके साथ आए दिन मारपीट व गाली गलौज करते थे इससे ऊबकर गाँव के बाहर स्थित नहर में कूद गई क्षेत्राधिकारी पर सीओ अजीतमल भरत पासवान फोर्स संग पहुंचे क्षेत्राधिकारी के अनुसार महिला ने परिजनों से प्रताड़ित होकर खुदकुशी का प्रयास करने की बात कही है जाँच के बाद कार्रवाई आगे की जाएगी।
ALL Credit of this post going to https://www.hindisamvad.com
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...