प्रवर्तन टीम द्वारा लखनऊ संभाग में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ की गयी कार्रवाई - उप परिवहन आयुक्त

 



प्रवर्तन टीम द्वारा लखनऊ संभाग में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ की गयी कार्रवाई

- उप परिवहन आयुक्त



लखनऊ: 07 दिसम्बर, 2022


प्रदेश सरकार ने ओवरलोडिंग के कारण हो रहे राजस्व के नुकसान, सड़कों की क्षतिग्रस्तता एवं दुर्घटनाओं को गम्भीरता से लिया है। इसी क्रम में परिवहन मंत्री ने सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को ओवरलोडिंग एवं ओवर स्पीडिंग के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश समीक्षा बैठक में दिये थे।

परिवहन मंत्री के निर्देशों के अनुपालन में 01 दिसम्बर से 06 दिसम्बर तक लखनऊ संभाग की प्रवर्तन टीम ने ओवरलोड मालयानों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 77 मालयानों का चालान एवं 54 वाहनों का बंद करवाया गया। प्रवर्तन टीम की इस कार्रवाई से 22.6 लाख रूपये प्रशमन शुल्क वसूला गया।

यह जानकारी उप परिवहन आयुक्त श्री निर्मल प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि प्रवर्तन टीम की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इसके अतिरिक्त इन्टरसेप्टर वाहन यूपी 32 बीजी 6927 के माध्यम से ओवर स्पीडिंग के 164 वाहनों का चालान किया गया।


 ALL Credit of this post going to https://www.hindisamvad.com

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online