Small Business Ideas- ₹5 लाख वाला VR CAFE ₹1 लाख महीने आसानी से कमाएगा

न्यू बिजनेस आइडिया जो पूरी दुनिया में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। उम्मीद की जा रही है कि 2024 तक यह $44.7 मिलियन डॉलर का मार्केट हो जाएगा। एक ऐसा यूनिक बिजनेस आइडिया, जिसके कारण किसी इंजीनियर को चाय की दुकान नहीं खोलनी पड़ेगी। MBA वाले भी कर सकते हैं और BA वाले भी। इसे आप लो इन्वेस्टमेंट हाई प्रॉफिट बिजनेस बोल सकते हैं क्योंकि ₹500000 की पूंजी में ₹100000 महीने की कमाई काफी होती है। 

इस बिजनेस में अपार संभावनाएं हैं

virtual reality के बारे में तो आपने सुना ही होगा। यदि नहीं सुना है तो कृपया इसके बारे में थोड़ी रिसर्च कीजिए, क्योंकि रिसर्च करने के बाद जो नॉलेज आपके पास आएगी वह आपके मार्केट के हिसाब से बिल्कुल परफेक्ट होगी। इस बिजनेस में अपार संभावनाएं हैं। अपन आज केवल VR CAFE की बात करेंगे, क्योंकि VR CAFE संचालकों ने साल 2022 में काफी मुनाफा कमाया है। 

VR CAFE लोगों की मनोकामनाएं पूरी कर सकता है

संक्षिप्त में बताएं तो यह एक ऐसा CAFE होगा जहां एक कुर्सी पर बैठा हुआ व्यक्ति अपने आपको किसी दूसरी दुनिया में महसूस करेगा। वह कोई गेम खेल सकता है। दुनिया के सबसे बड़े खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट, फुटबॉल, कैरम और शतरंज जैसे खेल खेल सकता है। वह हिमालय के शिखर पर बैठकर मेडिटेशन कर सकता है। बिना पासपोर्ट के विदेशों में घूम सकता है। जिसने कभी समुद्र नहीं देखा वह शार्क मछली के साथ तैरने का आनंद ले सकता है। कुल मिलाकर VR CAFE लोगों की मनोकामनाएं पूरी कर सकता है। उनके जीवन में उत्साह और आनंद भर सकता है। 

VR CAFE शुरू करने में कितनी पूंजी लगेगी

वैसे तो कम से भी काम चल सकता है और अधिकतम की तो कोई सीमा ही नहीं है लेकिन एक अनुमान है कि भारत के छोटे शहरों में 5 लाख रुपए की पूंजी लगाई जानी चाहिए। VR CAFE के फीचर्स लोकल लोगों की रूचि और पसंद के अनुसार होनी चाहिए। इसीलिए हमने आपसे रिसर्च करने का निवेदन किया है। विदेशों में 15 मिनट के लिए $10 लिए जा रहे हैं। भारत के महानगरों में 15 मिनट के ₹300 लिए जा रहे हैं। अपन 15 मिनट के ₹100 लेंगे और मात्र 40 क्लाइंट प्रतिदिन आते हैं, तो ₹100000 महीने से ज्यादा की कमाई आसानी से हो जाएगी।

 ALL Credit of this post going to https://www.bhopalsamachar.com

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online